शनि मंदिर, मऊसहानिया, जिला- छतरपुर

ॐ नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम।

छायामार्तण्डसम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम् ।

      महाराजा छत्रसाल की नगरी छतरपुर -जिला , मध्यप्रदेश से 20 किमी दूर नौगाँव रोड पर स्थित ग्राम मऊसहानियाँ में शनि देव का प्रसिद्ध 300 वर्ष प्राचीन मंदिर स्थापित है | यह मंदिर जगत सागर तालाब में स्थित है | इस मंदिर की स्थापना बुंदेलखंड केसरी महाराज छत्रसाल के पुत्र जगतराय द्वारा की गई थी |

तालाब से होकर मंदिर तक पक्का सड़क मार्ग है | तालाब के बीचोबीच स्थित होने के कारण इसकी सुन्दरता अनोखी लगती है | धार्मिक स्थल होने के साथ ही यह एक प्राकृतिक रमणीय स्थल भी है |
      शनिधाम मंदिर में भगवान् शनि की प्रतिमा स्थापित है | पुरानी प्रतिमा चोरी होने के बाद वर्ष 2009 में पुनः मंदिर का जीर्णोधार कर नयी प्रतिमा स्थापित की गई है | वर्ष 2011 में शनि शिला तथा वर्ष 2013 में नवग्रह मंदिरों की स्थापना की गई है | साथ ही यहाँ सुन्दर शिवलिंग मंदिर भी स्थापित है |

शनि मंदिर के चारों ओर परिक्रमा पथ पर शनि भगवान् की 9 मूर्तियाँ स्थापित है जो 9 अलग अलग सवारियों पर है | शनि देव की प्रतिमाएँ गिद्ध ,घोड़ा ,गधा ,कुत्ता ,शेर, सियार , हाथी ,मोर , हिरण की 9 सवारियों पर है |

      शनि मंदिर के अलावा यह अन्य 8 ग्रहों सूर्य, चंद्र ,बुध, शुक्र , मंगल ,बृहस्पति ,केतु ,राहु के मंदिर भी स्थापित है | मंदिरों का रंग ग्रहों के अनुसार रखा गया है | इसके अलावा 9 औषधि पेड़ जैसे तुलसी,नीम,बरगद आदि से युक्त नवग्रह-वाटिका भी यहाँ पर है | प्रत्येक शनिवार और शनि अमावस्या को यहाँ विशेष तौर पर भक्तों की भीड़ रहती है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!